कड़ाके की ठंड इस सप्ताह आपका पीछा छोड़ने वाली नहीं है. इसके अलावा देश (Weather India) के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार भी बने हुए है. देश के उत्तरपश्चिमी हिस्से में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है जिसके कारण इस सप्ताह मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में व्यापक वर्षा होने की संभावना है. वहीं, अगले दो दिन में झारखंड (Jharkhand Weather), बिहार (Bihar Weather) और उत्तर प्रदेश (Up Weather) में गरज के साथ बारिश हो सकती है.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 504

आज पाकिस्तान के मध्य व राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में एक चक्रवाती तूफान बना हुआ है. जिसके कारण रात में उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक वर्षा और बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है.

आपको बता दें कि आईएमडी ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी कि थी. उसने कहा था कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में आज से मौसम प्रभावित होना शुरू हो जाएगा.

इस चक्रवात के प्रभाव से आज रात से 5 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र व जम्मू और कश्मीर में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी. साथ ही साथ व्यापक बर्फबारी भी होने की संभावना है. खासकर 3 और 4 फरवरी को हिमाचल प्रदेश व जम्मू और कश्मीर के हिस्सों में भारी वर्षा और बर्फबारी की प्रबल संभावना बनी हुई है.

आपको बता दें कि इस असर अलग-अलग राज्यों में भी होगा. 4 और 5 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में ठनका गिरने से बारिश तक की संभावना बनी हुई है. यही स्थिति 3 से 5 फरवरी तक उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगी. राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की मानें तो इस दौरान आंधी की संभावना भी बनी हुई है.

आपको बता दें कि झारखंड में शीतलहर फिलहाल जारी है. यहां लगातार ठंड में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. हालांकि, आज थोड़ी ठंड में कमी देखने को मिल रही है. वहीं, बिहार में धुंध से काफी सेवाएं बाधित हो रही हैं. विजिबिलिटी यहां 1000 मीटर से नीचे भी जा रही है. जिसके कारण फ्लाइटों को रद्द और रेल सेवाएं भी ठप करनी पड़ रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *