img-20161226-wa0008

Whatsapp group Join

खरीक: खरीक प्रखंड के ध्रुवगंज काली मंदिर परिसर में रविवार को बिहपुर और गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के संस्थापक सह युगपुरुष पंडित दीन दयाल उपाध्याय का शताब्दी दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 92वां जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया.इस अवसर पर अटल जी जन्म दिवस समारोह का आयोजन वरिष्ठ भाजपाई कार्तिक प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया .समारोह में मुख्य अतिथि बिहपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ई.कुमार शैलेंद्र ने जन्म दिवस समारोह में मिठाईयाँ खिला कर खुशियों का इजहार किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के चिर आयु की कामना की. समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ई.शैलेंद्र ने कहा कि भाजपा के युग पुरुष अटल जी भाजपा का प्रेरणास्रोत है.आज हम लोग अटल जी का 92वां जन्म दिवस मना रहे है.आज का दिन अटल जी के राष्ट्र निर्माण में अद्वितीय योगदान को याद करने का दिन है.अटल जी के विचारों को मौजूदा समय में आत्मशात करने की जरूरत है .उन्होंने अटल जी द्वारा लिखित कविता पाठ कर कहा कि उनके द्वारा लिखित कविता आज भी उतना ही प्रासंगिक है.उन्होंने अटल जी के साथ बीते क्षणों को याद कर संस्मरण को साझा किया.समारोह को संबोधित करते हुए बिहपुर के प्रखंड अध्यक्ष कुमार रूप ने कहा की अटल जी के जन्म दिवस के अवसर हमलोग उनके पदचिन्हों पर अटल होकर चलने का संकल्प लिया. गुड़ गवर्नेन्स डे के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओ कन्या विवाह योजना अंत्योदय समेत अन्य योजनाओं के बारे में आम लोगों को जागरूक करने का प्रण किया.झंडापुर के गोपाल जी ने अटल जी के राजनीतिक जीवन में संघर्ष और उनके अटल इरादों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला.पूर्व बिहपुर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी ने कहा कि अटल जी ने पहली बार यूएनओ में हिंदी में संबोधन कर भारत का मान बढ़ाया.पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मेहता सच्चिदानन्द ने कहा कि पोखरण में परमाणु परिक्षण कर उन्होंने पूरे विश्व को भारत की शक्ति का एहसास कराया. समारोह का संचालन कर रहे प्रो.भोला कमर ने अटल जी के जन्म दिन के अवसर पर उनके द्वारा लिखित कविता का पाठ किया और भारत को सशक्त भारत बनाने में उनके बहुमूल्य योगदानों को याद किया. इस अवसर पर पूर्व विधायक ई.कुमार शैलेंद्र कार्तिक प्रसाद सिंह सहजानन्द कुमार प्रखंड अध्यक्ष चंदन यादव कुमार रूप सच्चिदानन्द मेहता नवीन कुमार चौधरी शुभंकर सिंह राजेश कुमार शंभु ठाकुर ललन कमर रविशंकर कुमर अमर कुमर रविशंकर कुमर निरंजन कुमर पंकज कुमर आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet