एसपी सुशांत सिंह सरोज के निर्देश पर खरीक सहित तीन थानों की पुलिस ने छापेमारी के दौरान सिकरिया घाट पर अवैध बालू खनन सड़क किनारे लोड कर रहे तीन ट्रैक्टर जब्त कर लिया।

Whatsapp group Join

वहीं पुलिस की गाड़ी आती देख ट्रैक्टर चालक भाग गए। खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले को लेकर नदी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

और बालू माफिया का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि गंगा व कोसी नदी किनारे लंबे समय से अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है। बुधवार को बिहपुर थाना निरीक्षण करने जा रहे एसपी ने कई जगह सड़क किनारे बालू देखा था। इसके बाद उन्होंने खरीक, बिहपुर और नदी थाने के थानाध्यक्ष को पत्र जारी कर अवैध बालू खनन पर रोक लगाने का निर्देश दिया था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *