रंगरा – रंगरा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने हर खेत पानी योजना का शिलान्यास किया है. उक्त स्थल पर पंपिंग सेट लगाया जाएगा और पंपिंग सेट तक बिजली पहुंचाया जाएगा.

विधायक ने कहा कि अब किसान को पानी के लिए सोचना नहीं है, सरकार इसके लिए व्यवस्था कर रही है. कोई भी खेत कितना भी दूर क्यों ना हो वहां तक सिंचाई की परिपूर्ण व्यवस्था की जाएगी.

इस अवसर पर विधायक गोपाल मंडल के साथ विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, कृषि विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी सतीश कुमार, इंजीनियर जय मिश्रा, विकास सिंह, अरुण कुमार, जयप्रकाश महंत, लालू ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, अनिल सिंह, कमलेश्वर नंदू, मणि ठाकुर, ओमप्रकाश सिंह, देव मल्होत्रा भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *