पटना. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार की देर रात बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़ा दिये. इस महीने चौथी बार इसकी कीमत बढ़ायी गयी है. पटना में अब बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर (14.2 किलो) की कीमत 892.50 रुपये हो गयी है, जो पहले 867.50 रुपये थी. इसकी कीमत में तीन महीने में 200 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है.
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर चार रुपये सस्ता

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 504

वहीं, 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में चार रुपये कमी की गयी है. इस तरह 19 किलो वाले गैस सिलिंडर की कीमत अब पटना में 1713.50 रुपये हो गयी है. पहले इसकी कीमत 1709.50 रुपये थी.

नयी कीमत गुरुवार से लागू होगी. इससे पहले इस महीने एक, चार और 15 तारीख को एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बदलाव किया गया था, तब बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गयी थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *