पटना. राज्य सरकार राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बियाडा की जमीन का उपयोग करेगी. वहीं, जिन जगहों पर बियाडा की जमीन नहीं होगी. वहां भी उद्योग लगाने के लिए राज्य सरकार जमीन अधिग्रहण का काम करेगी. मंगलवार को विधान परिषद में उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने यह जानकारी दी.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 504

परिषद सदस्य संजीव श्याम सिंह के सवाल पर जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि सदन में यह उनका पहला वक्तव्य है. इसलिए पूरी गंभीरता के साथ जवाब दे रहा हूं. सड़क, बिजली, पानी आदि क्षेत्रों में राज्य सरकार ने काफी काम किया है. अब राज्य में उद्योग का स्वर्ण काल अाने वाला है.

उन्होंने सदन को बताया कि वर्तमान में 3200 एकड़ भूमि खाली पड़ी है. जिसमें कोई विवाद भी नहीं है. उद्योग के लिए उस जमीन का उपयोग किया जायेगा. फिलहाल उद्योग से लिए जमीन से जुड़ा कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है.

एग्रो बेस्ट इंडस्ट्री की अपार संभावना

उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य में एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री की अपार संभावना है. इससे कृषि के क्षेत्र में विकास होगा और किसानों को भी लाभ मिलेगा. इथिनाल इंडस्ट्री के लिए अपेक्षा से अधिक विभाग के पास प्रस्ताव आ गये हैं.

विभाग वन डिस्ट्रीक्ट वन प्रोडक्ट के सिद्धांत पर काम करने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है. सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार इस बात पर भी विचार करेगी कि जिन्होंने बियाडा की जमीन ली है और वो आखिर उद्योग क्यों नहीं लगा रहे हैं. ऐसे जमीन आवंटनों को भी रद्द किया जा सका है.

मंत्री ने कहा कि राज्य में सिगरेट व अन्य मादक पदार्थों के उद्योग के अलावा अन्य सभी तरह के उद्योग को लगाने के लिए जमीन का आवंटन किया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *