Total Downloads: 49
नारायणपुर – प्रखंड के रायपुर पंचायत के चौक के पास मनरेगा भवन में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पखवाड़ा भाजपा पंचायत अध्यक्ष राजीव कु शर्मा की अध्यक्षता व संचालन बिंदेशवरी शर्मा के नेतृत्व में हुआ. सुशासन दिवस के मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ई शैलेन्द्र ने कहा कि नोटबंदी में कालाधन से बौखलाई विरोधी नोटबंदी के खिलाफ एकजुट होकर धरना प्रदर्शन कर जनता को दिगभ्रमित कर रही है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नक्शे कदम पर चलकर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में लोकप्रियता हासिल किया. मौके पर समारोह को जिलाध्यक्ष विनोद कुमार , प्रवक्ता दिनेश कुमार यादव , शशि भूषण यादव, प्रखंड अध्यक्ष नीलाम्बर झा नीलु,,भूमि शर्मा, महराज शर्मा, भूषण शर्मा, मनोज शर्मा सहित अन्य ने सम्बोधित कर अटल बिहारी वाजपेयी के विचार पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. मौके पर मुखिया उमाकांत शर्मा, पुवॆ मुखिया संजय शर्मा, पुवॆ मुखिया भुवनेश्वर शर्मा, मदुसूदन शर्मा ,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. गुरुवार को भ्रमरपुर में सुशासन दिवस के मौके पर बाजपेयी जन्म दिवस पखवाड़ा मनाया जाएगा.

