नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर रविवार को स्वास्थ्य टीम के द्वारा कैंप लगाकर ट्रेंस से उतरने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया. स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ ज्योतिषणा झा के नेतृत्व में टेक्नीशियन अजीत प्रकाश, प्रवीण कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी स्टेशन पहुचें.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ट्रेन से उतरे कुल 86 यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि स्टेशन पर स्वास्थ्य टीम द्वारा 86 यात्रियों का आरटीपीसीआर जांच किया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

