नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के मां कामाख्या पेट्रोल पंप के समीप एनएच 31 पर 9 मार्च को हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सबौर थाना के पुरानी बाजार निवासी डब्लू मंडल 40 वर्ष की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई. राविवर को मृतक डब्लू मंडल के शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में नवगछिया पुलिस के द्वारा कराया गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.

डब्लू की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में है। मालूम हो कि 9 मार्च को मां कामाख्या पेट्रोल पंप के समीप एनएच 31 को ट्रेक्टर के का धक्का लगने से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई थी. जबकि मोटरसाइकिल पर सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. मृतक युवक पूर्णिया जिले के टिका पट्टी निवासी जयकिशन कुमार 22 वर्ष पिता स्व पारो सिंह था.

जबकि घायल रंगरा ओपी क्षेत्र के मदरौनी निवासी आनंद कुमार 30 वर्ष पिता सकलदेव सिंह एवं सबौर थाना के पुरानी बाजार निवासी डब्लू मंडल 40 वर्ष शामिल हो गए थे. नवगछिया पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भर्ती कराया था. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डब्लू को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *