img-20161230-wa0025

पटना : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने श्री गरु गोबिंद सिंह जी महराज के 350 वाँ प्रकाशोत्सव के मौके पर तख़्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वार में माथा टेका और गरुघर का आशीर्वाद लिया । प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बताया कि प्रकाशोत्सव व गरुनगरी में आना और तख़्त साहिब में मत्था टेकना सौभग्य की बात है। इस तरह के गरु स्थल पर पहुंचने मात्र से ही शांति व सकून मिलता है। इस मौके पर क्षेत्र की जनता के खुशहाली,विकास और शांति,सदभाव की कामना की वही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जी को मुख्यमंत्री बनने के लिए भी दुआ और कामना किया । बिहार सरकार के द्वारा 350 वाँ प्रकाशोत्सव पर्व को अविस्मर्णीय और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तैयारी किया है । श्री गरुगोबिंद सिंह जी महराज के 350 प्रकाश पर्व में भाग लेने के लिए देश और विदेश से भी श्रद्धालु आ रहे है और तख़्त साहिब में मत्था टेक कर सुख,शांति और उज्वल भविष्य की कामना करते है । मालूम हो कि यह पटना सिटी के साहिब गरुद्वारा में प्रकाश पर्व 5 जनवरी तक चलेगा ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *