नवगछिया :  दो लाख रुपये दहेज के लिए विवाहित महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। महिला की हत्या जहरीला पदार्थ खिला कर रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर से नीचे फेंक कर की गई है। शनिवार की सुबह नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल से आगे रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के बगल में एक विवाहित महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे महिला का शव होने की सूचना मिलने पर नवगछिया थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस वालों के साथ स्थल पर पहुंचे।इस दौरान पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान महिला की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी रोहित शाह की पत्नी खुशी देवी 19 वर्ष के रूप में की गई। महिला की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया।पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। मृतक महिला के नाक और मुंह से खून निकल रहे थे। महिला के मुंह से जहरीला पदार्थ की दुर्गंध भी आ रही थी। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मिल पहुंचे मृतक के परिजनों में सिर्फ पुलिस ने पूछताछ की मृतक की।

जिले के महेशखूंट गोगरी जमालपुर निवासी पंकज गुप्ता की पत्नी फूल देवी ने बताया कि मृतक खुशी देवी मेरी पुत्री है। वर्ष 2020 के दिसंबर माह में मेरी पुत्री का विवाह परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी रोहित साह पिता उमेश साह से हुआ था। शादी के बाद से वे लोग दो लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। दहजे कि राशि नहीं मिलने के बाद वे लोग मेरी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। उनके ससुराल वाले हम लोगों से बात भी नहीं करने देते थे। उन लोगों ने मिलकर मेरी पुत्री की हत्या की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की संध्या समय मेरी पुत्री की ननंद राजू देवी ने फोन किया फोन मेरी छोटी पुत्री ने उठाया जो 12 साल की है। उससे उसने कहा कि तुम्हारी बहन ने जहर खा लिया है और लुढ़क गई है। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया।

इसके बाद से हम लोग इनसे संपर्क साधने का प्रयास करने लगे लेकिन मेरी पुत्री से बात नहीं कराया गया। शनिवार की सुबह हम लोगों को इस घटना की सूचना मिली। फूल देवी ने कहा कि मेरी पुत्री की हत्या जहरीला पदार्थ खिलाकर कर दिया है। हत्या के बाद ओवर ब्रिज पर लाकर रेल दुर्घटना में तब्दील करने के लिए पुल पर से फेंक दिया था। उन्होंने कहा कि पति रोहित साह, ससुर उमेश साह, सास गायत्री देवी, दीपक कुमार साह, ननद राजो देवी, निक्कू देवी, नीतू देवी, नीशू कुमारी ने मिलकर मेरी पुत्री को जहिलर पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी है।

शव की शिनाख्त एव घटना स्थल जमुनियां होने के बाद नवगछिया पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए परबत्ता थाना को सौप दिया। परबत्ता पुलिस द्वारा मृतक महिला के ससुराल में छापेमारी की ससुराल के सभी लोग घर छोड़ कर फरार हो गए थे। परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *