लॉकडाउन में खाली सड़क पाकर बेकाबू दौड़ती वाहनाें की चपेट में ने से तीन की माैत हाे गई। जिले में हुए दो सड़क हादसे में मासूम बेटे और उसकी मां सहित तीन लोगों की माैत हाे गई। पहली घटना सोमवार की सुबह पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित पसराहा ढ़ाला के समीप घटी। नौगछिया से महेशखूंट की ओर जा रहे गिट्‌टी लोड एक बेलगाम ट्रक ने चौथम के करूआ मोड़ से तेतरी नौगछिया जा रहे एक हाईस्पीड ऑटो को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ऑटो में सवार महिला और उसके चार वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक का शव और दूसरा घायल छह वर्षीय पुत्र ऑटो में ही फंसा रहा। जिसे हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ऑटो से बाहर निकाला। वहीं, हादसे के बाद ऑटो एवं ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। बहरहाल पसराहा पुलिस ने मृत महिला के घायल पुत्र सचिन कुमार (6 वर्ष) को इलाज के लिए स्थानीय किसी अस्पताल में भेज दिया, जहां वह इलाजरत है। वहीं, हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई।

हादसे में मृतक की पहचान भागलपुर जिले के नवगछिया, तेतरी निवासी प्रमोद मल्लिक की पत्नी इंदू देवी (32 वर्ष) तथा उनके पुत्र नीतीश कुमार (4 वर्ष) के रूप में हुई। बताते चलें कि ऑटो पर मृत महिला का तीन सुअर भी लोड था, हादसे में तीनों सुअर की भी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, परिजनों के आने के बाद पुलिस टीम ने कागजी कार्रवाई कर सदर अस्पताल में दोनों मां बेटे के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपूर्द कर दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ऑटो को जब्त कर लिया गया।

नवगछिया की रहने वाले थे दोनों, उधर मॉर्निंग वाक पर निकले अधेड़ को रौंदा

मॉर्निंग वाॅक पर निकले एक व्यक्ति की मौत, 1 घायल
दूसरी घटना खगड़िया-बखरी पथ पर सुबह करीब नौ बजे हुई। जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक अधेड़ की किसी हाईस्पीड अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हो गई। इस हादसे में उनके साथ चल रहे दूसरे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव के वार्ड संख्या-6 निवासी उमेश महतो (55 वर्ष) के रूप में की गई। सन्हौली गांव निवासी श्यामदेव पासवान के पुत्र संतोष कुमार घायल हैं। नगर पुलिस ने मृतक उमेश महतो के शव का पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। इधर, इस हादसे के बाद लोगों के द्वारा अलग अलग तरह की चर्चा हो रही है।

हादसा कैसे हुआ पुलिस कर रही पड़ताल
नगर थानाध्यक्ष राम स्वार्थ पासवान ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मगर घटना कैसे हुई इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाई है। लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी है। उन्होंने कहा कि परिजन के आवेदन आने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मायके से सुअर लेकर ससुराल जा रही थी
परिजनों ने बताया कि महिला अपने दो बच्चों के साथ चौथम के करूआ मोड़ स्थिति अपने मायके से ऑटो रिजर्व कर नौगछिया तेतरी स्थित ससुराल जा रही थी। मायके से विदाई में महिला को तीन सुअर मिला था। हादसे में महिला और उनके एक मासूम पुत्र के साथ तीनों सुअर की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों वाहन को किया गया जब्त

पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि ऑटो अौर ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौके पर मौत हो गई। हालांकि दोनों ही वाहन के चालक मौके से फरार हो गए। दोनों वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *