नवगछिया आदर्श थाना के राजेन्द्र कॉलोनी में एलआईसी एजेंट सह निजी कोचिंग संचालक शिक्षक हेमंत कुमार झा के 22 वर्षीय पुत्र ऋषिकेश कुमार झा ने गुरुवार देर रात्रि घर के अंदर सीलिंग पंखा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब शुक्रवार की सुबह मृतक ऋषिकेश कुमार झा की मां माधुरी देवी पुत्र को जगाने के लिए गयी तो, अंदर से दरवाजा बंद था। मां ने कई बार आवाज दी, जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने काफी प्रयास के बाद दरवाजा खोला तो देखा कि पुत्र ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को देखते ही मां के मुंह से चीख निकल गयी।
Total Downloads: 105

इसके बाद परिजनों ने नवगछिया पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। मृतक के रूम में लैपटॉप खुला हुआ था,जबकि मोबाइल स्विच ऑफ था। इस घटना के बाद मृतक के घर मे मातमी सन्नटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां और दादी का आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था।


चर्चाओं का बाजार गर्म
घटना के बाद राजेन्द्र कॉलोनी में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई प्रेम प्रसंग में युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात कह रहा था तो कुछ लोगों का कहना था कि इसकी दोस्ती गलत लड़कों से थी। पिता हेमंत झा ने कहा कि-प्रेम-प्रसंग और गलत लड़के के साथ उसकी दोस्ती थी या नहीं, यह जांच का विषय है।
गाजियाबाद में आईटीआई कर रहा था मृतक
पिता हेमंत झा ने कहा कि-ऋषिकेश गाजियाबाद में आईटीआई में एडमिशन करवाया था। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करता था। लॉकडाउन की वजह से घर आ गया था। परिवार के सभी सदस्य खुशहाली पूर्वक रह रहे थे। इस अप्रिय घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

कहते हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि-मृतक के पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। परिजनों द्वारा बयान दिया गया है कि-नौकरी नहीं लगने की वजह से युवक मानसिक तनाव में आ गया था, जिस वजह से उन्होंने खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
