img_20161125_063608

Whatsapp group Join

नवगछिया: कांग्रेस ने भ्रष्ट पार्टिय़ों का कल्ट पैदा किया है । ये सभी क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस के ही और विकृत रूप हैं । कांग्रेस ने परिवारवाद की प्रेरणा दी, कांग्रेस ने गरीबों, दलितों को वोटबैंक बनाकर रखा, कांग्रेस ने मुसलमानों को जमकर मूर्ख बनाया । कांग्रेस धीरे-धीरे कमजोर हुई । क्षेत्रीय पार्टियां पनपीं । कांग्रेस के ही सिद्धांत उनके संस्कार बने । वहां कुछ पिछड़ी जातियों के नेता भी थे, जिनसे समान जाति वालों का जुड़ाव हुआ । उन्होंने मुसलमानों को जोड़ा और कांग्रेसी चाटुकारिता की संस्कृति का जोरदार विकास किया । परिवारवाद पराकाष्ठा पर पहुंचा और परिवार में लट्ठममट्ठ भी चला । समाजवादी पार्टी की नौटंकी देखने के बाद मुझे घोर आश्चर्य होता है । क्या भारतीय लोकतंत्र में इन पार्टियों ने लोगों का दिमाग दीमक की तरह चाट लिया है ? कैसा पागलपन है इनके लिए, जिन्होंने भ्रष्टाचार करने, अकूत पैसा बनाने, गरीबों, दलितों को लूटने, मुसलमानों को उनकी मूढ़ता में और झोंकने के सिवा कुछ नहीं किया है । इस धारा की सभी पार्टिय़ों को देखिए, ये सब भारतीय राजनीति के कोढ़ हैं । इनका समापन बहुत जरूरी है । ये सब बेकार की बाते हैं कि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का होना जरूरी होता है । ऐसा विपक्ष का होना जरूरी नहीं निहायत ही गैरजरूरी है । किसी एक पार्टी का एकछत्र राज होना बेहतर होता है हमेशा । बस इस बात का ध्यान रखना होता है कि उस पार्टी का नेतृत्व कौन कर रहा है । आप सोचिए कि समाजवादी पार्टी, आरजेडी…बीएसपी, तृणमूल, आम आदमी पार्टी…का होना कितना खतरनाक है इस देश के लिए । अभी के समय में बीजेपी एकछ्त्र राज करती है तो भारत का भविष्य निश्चय ही बहुत बेहतर होगा । अगर नरेन्द्र मोदी ने इस देश के साथ अन्याय किया तो देश उन्हें भी सबक सिखाएगा । अपराजेय तो कोई भी नहीं है ।

*विक्रांत_वैभव*
*युवा सोच सह SYNSO संस्थापक(बिहार_प्रदेश)*

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet