उत्तर बिहार को भागलपुर से जोड़ने वाली वीरपुर बिहपुर एनएच 106 उदाकिशुनगंज से बिहपुर तक 30किमी मिसिंग लिंक के निर्माण में संवेदक मुंबई की एफकांस इंस्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी जुटी हुई है। पुल व पहुंच पथ के निर्माण के साथ-साथ हरियो गांव के पास टॉल प्लाजा का भी निर्माण किया जाएगा। टॉल प्लाजा के निर्माण को लेकर भी कार्य को आरंभ कर दिया गया है। मिसिंग लिंक निर्माण कार्य को लेकर बिहपुर अंचल के छह मौजा में 87 रैयतों की 20.57 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। बिहपुर अंचल में बिहपुर एनएच31 चौक से हरियो कोसी त्रिमुहान घाट तक बने वर्तमान सड़क से 75-75 मीटर दोनों ओर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। संवेदक कंपनी के कर्मी के द्वारा सड़क के दोनों ओर नीजी किसानों व सरकारी जमीन पर लगे पेड़ों पर पेंट लगाकर चिह्नित किया जा रहा है।
Total Downloads: 105
अंचल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बिहपुर एनएच31 चौक से हरियो कोसी त्रिमुहान घाट तक सड़क के दोनों ओर नीजी किसानों व सरकारी जमीन पर लगे करीब 500 पेड़ हटाए व काटे जाएंगे। वहीं हरियो गांव के पास ही इस सड़क से सटा ही हजरत गुम्मा शाह रहमतुल्ला अलैय का मजार भी है,जो अधिग्रहित की गई जमीन के अनुसार एनएच 106 सड़क के बीच आ जाता है। इस बात की जानकारी मिलने पर एनएच 106 संघर्ष समिति, बिहपुर के संयोजक मो. ईरफान आलम ने भी नवगछिया एसडीओ अखिलेश कुमार दिया। इस संबंध में बुधवार को बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने निर्माण करा रही संवेदक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार एसडीओ ने प्रोजेक्ट मैनेजर से उक्त मजार को क्षति पहुंचाए बिना व बगैर किसी व्यवधान के कार्य करना सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया है। मालूम हो कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा इस मिसिंग लिंक के निर्माण को लेकर गत वर्ष 21 सितंबर को आधारशिला रखा गया। बिहार के लिए घोषित पीएम पैकेज की कुल 1478.84 करोड़ की लागत से वीरपुर-बिहपुर एनएच 106 का निर्माण होना है।
