सांसद अजय मंडल को संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति का सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

नवगछिया। भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल को लोकसभा की संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी संसदीय समिति (Standing Committee on Communications and Information Technology) का सदस्य नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों में खुशी का माहौल है। समिति में नई जिम्मेदारी मिलने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

स्थानीय प्रतिनिधियों और पार्टी नेताओं ने कहा कि सांसद अजय कुमार मंडल के प्रशासनिक एवं राजनीतिक अनुभव तथा उनके नेतृत्व से संसदीय समिति के कार्यों को मजबूती मिलेगी। नेताओं ने उम्मीद जताई कि समिति के माध्यम से संचार और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर वे प्रभावी ढंग से अपनी भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (DRUCC), सोनपुर मंडल के सदस्य कुमार मिलन सागर, गोपालपुर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि कुणाल गुप्ता, शाहिद रजा, अजीत कुमार पटेल, धीरज कुमार, बिट्टू कुमार, आनंद कुमार, प्रीतम कुमार, संजीत यादव, प्रह्लाद कुमार, कैलाश यादव, चंदन कुमार, कुंदन कुमार, पंकज पोद्दार, त्रिपुरारी कुमार भारती सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद को बधाई दी।

कार्यकर्ताओं ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि सांसद अजय कुमार मंडल नई जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को समिति के माध्यम से मजबूती से उठाएंगे और देश के विकास में योगदान देंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu