खरीक, कोसी नदी के कटाव की रफ्तार में कोई कमी नहीं आ रही है। कोसी पार भवनपुरा पंचायत के मैरचा में मंगलवार को काफी तेज गति से कटाव होता रहा। जिसमें नवजन लोक संस्था द्वारा निर्मित चार कमरे का स्कूल कटाव की जद में आ गया। स्कूल का एक भाग नदी में समा गया। शेष भाग भी रात तक में नदी में समाने की आशंका जताई जा रही है।

पंसस प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया कि इसी स्कूल परिसर में आंगनबाड़ी केन्द्र का भी संचालन होता है। बताया कि करीब बीस वर्ष पूर्व इस स्कूल का निर्माण 9.5 लाख रुपये से हुआ था। वहीं कटाव के मुहाने पर करीब दो दर्जन घर हैं। गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। लोगों की भूख-प्यास और आंखों से नींद गायब है। वहीं चोरहर में भी कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। हलांकि मंगलवार को कोई नया घर नहीं कटा है। किन्तु कई घर कटाव के मुहाने पर पहुंच चुके हैं। इस कारण लोग सभी सामानों के साथ गांव स्थित मध्य विद्यालय परिसर में शरण लिये हुए हैं। किन्तु उस स्कूल पर भी कटाव का खतरा मंडरा रहा है। जिस कारण लोगों ने स्कूल परिसर खाली कर दिया। ग्रामीण अपने सगे संबंधियों एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर शरण लिये हुये हैं। लोगों द्वारा मुहाने पर पहुंच चुके घरों को तोड़ा जा रहा है। ईंट वगैरह को सुरक्षित स्थानों पर रख रहे हैं। गांव में अफरातफरी का माहौल है।

राजेश पंडित ने बताया कि कटाव धीरे-धीरे पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है। अगर शीघ्र कटाव की रफ्तार में कमी नहीं आएगी तो नवनिर्मित पक्का पुल का पहुंच पथ पर खतरा उत्पन्न हो जायगा। वहीं यहां विभाग द्वारा फ्लड फाइटिंग का कार्य किया जा रहा है। किन्तु अभी तक बेअसर साबित हो रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *