रंगरा – रंगरा के बनिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय जाने वाली सड़क वर्ष 1984 के बाद फिर न तो कभी मरम्मत किया गया और न ही निर्माण किया गया है. लिहाज सड़क की हालत खस्ताहाल हो गयी है जिससे बच्चों को स्कूल जाने आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. कई बच्चे सड़क पर गिर कर चोटिल भी हो गए हैं.

शनिवार शाम को बनिया गांव पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष से उक्त सड़क की बाबत ग्रामीणों ने शिकायत की. जिस पर जिलाध्यक्ष ने मामले से प्रदेश और केंद्र सरकार के संबंधित विभाग को अवगत करवा कर सड़क निर्माण की दिशा में पहल करने का आश्वासन लोगों को दिया है. मौके पर सिंटू मंडल, संतोष झा, विद्यानंद यादव, उत्तम मंडल, हेमंत कुमार, रंजीत रजक, संजीत रजक, अमित रजक, अशोक यादव, अम्बिका सिंह, त्रिवेणी ठाकुर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *