नवगछिया – इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 25 वर्षीय युवक द्वारा सात वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार कर लिए जाने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है. मामले की प्राथमिकी महिला थाना नवगछिया में दर्ज की गयी है जबकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक मेघल टोला निवासी 25 वर्षीय युवक भुखन मंडल को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी मिली है कि बच्ची के मातापिता काम करने घर से बाहर गए थे और बच्ची घर मे अकेली थी. बच्ची को घर मे अकेली पाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जब लड़की के माता पिता घर आये तो लड़की ने पूरी बात अपने माता पिता को बतायी.

फिर बच्ची के परिजनों ने महिला थाना आकर मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी. बच्ची का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है जबकि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *