File Photo

नवगछिया। शिक्षा विभाग के निर्देश के बावजूद सरकारी विद्यालयों में ताला लटका मिला। शनिवार को इस्माईलपुर प्रखंड के मोती टोला स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में ताला लटका हुआ था। स्थानीय लोगों से पूछने पर बताया कि बहुत दिनों से विद्यालय में न तो शिक्षक आते हैं और न ही छात्र। कोविड 19 के कारण विद्यालयों को बंद कर दिया गया था,

परन्तु सरकार ने पिछले महीने से 50 प्रतिशत शिक्षकों को विद्यालयों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया था। शनिवार को नौवीं व 10वीं कक्षा के छात्रों के लिये विद्यालय खोलने का निर्देश शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया था। परन्तु यहां शिक्षकों द्वारा सरकार के आदेश की धज्जियां खुलेआम उड़ाई जा रही हैं।

बीडीओ अनिल कुमार ने बताया कि विद्यालय नहीं खोलना गंभीर मामला है‌ हमने बीआरपी एवं सीआरसीसी से विद्यालय बंद होने का रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद जांचोपरान्त कार्रवाई की जायेगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि विद्यालय का नहीं खुलना प्रधानाध्यापक की घोर लापरवाही है। उन्होंने कहा कि जांच कर सभी शिक्षकों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *