खरीक, कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही लोकमानपुर और सिहकुंड में बाढ़ की स्थिति काफी भयावह हो गई है। सिहकुंड में सिमरतल्ला टोला, आजाद नगर, जिलेबिया मोड़ एवं लोकमानपुर में बालू टोला गोढयारी टोला, पुवारी टोला, जल टोली के अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।
Total Downloads: 100
वहीं पंसस प्रतिनिधि भिखारी यादव, उमेश कुमार, जवाहर यादव, अरूण मिश्रा आदि ने बताया कि मध्य विद्यालय सिहकुंड एवं लोकमानपुर में स्थित मनरेगा भवन में भी पानी प्रवेश कर गया है। इनलोगों ने बताया कि दोनों गांवों में करीब 250 घरों में पानी प्रवेश कर चुका है। वहीं बताया कि जिस रफ्तार से नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है,

उससे प्रतीत होता है कि शनिवार की देर रात तक में और कई नये घरों में पानी प्रवेश कर जाएगा। बाढ़ पीड़ित लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लिये हुए हैं। वहीं चारों ओर पानी हो जाने के कारण लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। विवश होकर लोग पानी में डूबे चपाकल से निकलने वाले गंदा पानी पीने को विवश हैं। वहीं बांस का ऊंचा मचान बनाकर शौचालय के रूप में उपयोग कर रहे हैं।

