नवगछिया। गंगा नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि के कारण गुरुवार की सुबह गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।‌ प्रखंड व अंचल कार्यालय के पुराने भवन व अन्य स्थानों पर पानी चारों तरफ फैल गया है। बाढ़ के कारण प्रखंड कृषि कार्यालय का ताला भी नहीं खुल सका। सैदपुर-सुकटिया बाजार सड़क पर पानी बहने के कारण दियारा के दर्जनों गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया।

इन्टरस्तरीय प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय, सैदपुर उच्च विद्यालय के प्रांगण में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस व कौशल विकास केन्द्र में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। सैदपुर के आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि जल संसाधन विभाग की लापरवाही के कारण प्रखंड मुख्यालय में बाढ़ का पानी प्रवेश हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि मंत्री से लेकर वरीय प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश के बावजूद ब्रह्मोत्तर बांध का निर्माण नहीं किये जाने तथा इस बार तीन-चार दिन पूर्व ही फ्लड फाइटिंग के तहत बालू भरी बोरियां ब्रह्मोत्तर बांध पर तीन-चार सौ मीटर में दिलवाया गया होता तो शायद स्थिति आज ऐसी नहीं होती।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *