नवगछिया। गंगा नदी के जलस्तर में उफान होने के कारण बाढ़ का रौद्र रूप गोपालपुर प्रखंड में जारी है। चारों ओर पानी ही पानी दिखाई देने लगा है। प्रखंड मुख्यालय में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के कारण प्रखंड व अंचल कार्यालय को लालजी मध्य विद्यालय सिंघिया मकंदपुर में शनिवार से संचालित किया जा रहा है।

अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा ने बताया कि बाढ़ के कारण सैदपुर, तीनटंगा करारी, सुकटिया बाजार, गोपालपुर डिमाहा, डुमरिया चपरघट व बाबू टोला कमलाकुंड पंचायतों की बड़ी आबादी प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में रविवार से सामुदायिक किचन प्रारंभ कर बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। हालांकि बाढ़ का कहर पिछले सात-आठ दिनों से हजारों परिवार झेल रहे हैं।

परन्तु अभी तक पीड़ित परिवारों को प्रशासन द्वारा किसी तरह की सहायता उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। सुकटिया बाजार पंचायत के पकरा बासा के निकट सड़क के ध्वस्त होने के कारण कालिंदीनगर सहित आसपास के गांवों में बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।

गंगा नदी का जलस्तर शनिवार की शाम को इस्माईलपुर बिंद टोली में खतरे के निशान से 120 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है जो कि अब तक के उच्चत्तम जलस्तर 33.45 से मात्र 25 सेंटीमीटर नीचे है। शनिवार शाम को गंगा नदी 33.20 मीटर पर बह रही थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *