गंगा के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है, लेकिन जलस्तर में कम होने की रफ्तार बीते 24 घंटे में बहुत ही धीमी हो गयी है। बीते 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में महज सात सेमी की कमी आयी है। केंद्रीय जल आयोग की माने तो अभी गंगा के जलस्तर में तेजी की रफ्तार कुछ ऐसे ही धीमी रहेगी। गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे भागलपुर में गंगा का जलस्तर 33.38 सेमी था।

इस वक्त तक गंगा के जलस्तर में प्रति घंटे आधा सेमी की दर से कमी आ रही थी। लेकिन गुरुवार की देर रात 11 बजे से गंगा के जलस्तर में हर घंटे 0.25 सेमी की दर से वृद्धि होने लगी।

शुक्रवार की शाम सात बजे गंगा का जलस्तर कम होकर 33.31 मीटर पर पहुंच गया, जो कि वार्निंग लेवल 32.68 मीटर से 63 सेमी ऊपर था। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, शनिवार की शाम पांच बजे तक गंगा का जलस्तर 33.28 सेमी पर होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *