नवगछिया। रंगरा प्रखंड के तीनटंगा दियारा उत्तर और दक्षिण पंचायत में शुक्रवार की रात से गंगा नदी का भीषण कटाव हो रहा है। कटाव में अब तक 12 लोगों का घर कटकर गंगा में विलीन हो गया है।

गांव के उचित मंडल, गोविंद मंडल, रामेश्वर मंडल, विवेका मंडल, विजय मंडल, चंदन मंडल का घर कटने के बाद पीड़ित परिवार सड़क के किनारे रह रहा है। इनके सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है।

ग्रामीण गनपत मंडल, सुनील मंडल, बिनोद मंडल, रबिन्द्र मंडल, भीखन मंडल, सहित अन्य ग्रामीणों ने गांव के परामर्शी दात्री समिति अध्यक्ष भोला मंडल और भुवनेश्वर मंडल सहित सरपंच के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी को देकर कटाव को रोकने के लिए बचाव कार्य शुरू करवाने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *