नवगछिया – नवगछिया में कोसी नदी के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने के कारण कदवा दियरा पंचायत के भरोसा सिंह टोला शिव मंदिर के पास वाली ग्रामीण सड़क बुधवार को ध्वस्त हो गयी है. सड़क टूटने से कार्तिक नगर और बगड़ी टोला के ग्रामीणों को आवागमन बाधित हो गया है. जानकारी मिली है कि यह सड़क ध्वस्त हो जाने से सात गांवों की 50 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हो गयी है.

जदयू के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल, प्रिंस प्रभात, पैक्स प्रबंधक मत्युजंय राय, डॉ कस्तूरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क पर आवागमन चालू करवाने की मांग संबंधित पदाधिकारी से की है. मौके पर जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और गुरुवार से तारक के पुर्नस्थापना का कार्य शुरू करने का आश्वासन भी दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *