बिहपुर। गंगा व कोसी के बीच स्थित अंगप्रदेश के गौरव के नाम से विख्यात मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ में भादो पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार की अहले सुबह से शिवभक्तों ने देवाधिदेव महादेव एवं मां पार्वती को जलार्पण किया। इस दौरान मंदिर परिसर बोलबम के जयकारों से गूंजता रहा।
Total Downloads: 98
शिवभक्तों ने मां काली, विश्वकर्मा भगवान, बजरंग बाबा, ठाकुर जी एवं नंदी महाराज को भी जलार्पण किया। वहीं शिवभक्तों ने मंदिर से सटे कुएं का जल अर्पित किया। ऐसी मान्यता है कि कुएं का जल चढ़ाने से महादेव जल्द ही मनोकामना पूर्ण करते हैं। लोगों ने नंदी के कान में भी अपनी मन्नत सुनायी। महादेव को जलार्पण के बाद शिवभक्तों ने बाबा का नीर भी लिया।

रामजानकी ठाकुरबाड़ी के महंथ राजेंद्र दास जी महाराज ने बताया कि बाबा का नीर आकाल मृत्यु को टालता है। वहीं मंदिर ट्रस्ट कमिटी एवं गांव के समस्त नवयुवक सक्रिय नजर आ रहे थे। शिवभक्तों ने जलार्पण के बाद परिसर में लगे मेले का भी लुत्फ उठाया।

