तेजस्वी पब्लिक स्कूल में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

नवगछिया। तेजस्वी पब्लिक स्कूल, गोसाईगांव, 14 नंबर तेतरी रोड, नवगछिया में 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक सह प्रधानाध्यापक सी.पी.एन. चौधरी, निदेशिका अधिवक्ता रीता कुमारी, प्रशासक नितिन कुमार, उप-प्रधानाध्यापक प्रेरणा सिन्हा, समन्वयक सुकेश चौधरी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संचालक सह प्रधानाध्यापक सी.पी.एन. चौधरी ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, उनके आदर्शों तथा देश के प्रति योगदान के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, सादगी और अनुशासन को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के “सादा जीवन, उच्च विचार” के आदर्श को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, नैतिक मूल्यों और देश की महान विभूतियों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के विचारों और शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी तथा कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने महान राष्ट्रीय विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

संदेश:
सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाएं,
शास्त्री जी की सादगी को जीवन में लाएं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu