नवगछिया : विश्व हृदय दिवस के शुभ अवसर पर मेडिका सुपरस्पेशलटी हॉस्पिटल (कोलकाता) एवं श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के द्वारा मेडिका निशुल्क हृदय रोग चिकित्सा शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया दीप प्रज्वलित कार्यक्रम  अजय रुंगटा पवन सर्राफ अभय मुनका प्रदीप जैन रामकुमार  डॉ मुकेश कुमार  रवि सर्राफ के द्वारा किया गया यह शिविर सुबह 10:00 बजे से 4:00  बजे तक मारवाड़ी विवाह भवन नवगछिया में लगाया गया

इस शिविर में चुने गए हृदय रोग से ग्रसित 92  गंभीर मरीजों जैसे सीने में दर्द, चलने पर सांस फूलना, कोरोनरी एजियोग्राफी, हाई ब्लड प्रेशर, कोरोनरी एजियोप्लास्टी, पेसमेकर, आदि रोगों का डॉ राणा राठौर राय के द्वारा टेली कंसल्टेश के माध्यम से इलाज किया गया इस शिविर में ECG जांच की सुविधा भी निशुल्क की गई इस शिविर में नवगछिया के आसपास के इलाके के अलावा भागलपुर से भी कई रोगी अपना इलाज कराने आए थे

रोगियों ने कहां की इस तरह का शिविर लगने से हम लोगों को इलाज कराने में काफी मदद मिलती है नहीं तो हम लोग इतने बड़े-बड़े डॉक्टरों से इलाज कैसे करा पाएंगे इस कार्यक्रम में श्री श्याम भक्त मंडल के अनिल केजरीवाल मनोज चौधरी मीडिया प्रभारी अशोक केडिया राकेश भरतीया गोविंद केडिया कमल  डिबरेबाल मनोज सर्राफ  संदीप चिरानिया गोविंद केडिया आदि सदस्य लगे हुए थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *