खरीक। नदी थाना क्षेत्र के कालूचक में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष के प्रधान यादव (40) एवं उनकी पत्नी सुनीता देवी (35) व पुत्र शुभम कुमार (10) गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। मामले को लेकर घायल ने नदी थाने में आवेदन दिया है। जिसमें गांव के ही शंभु यादव, रूपेश यादव, गुंजन देवी, नयन देवी एवं रेशमी देवी पर जबरन मारपीट व लूटपाट करने एवं जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
