Total Downloads: 293
नवगछिया : प्रखंड रंगरा चौक में प्रखंड स्तरीय कोर कमेटी मानव श्रृंखला निर्माण की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मकनपुर के पास गोपी होटल से लेकर के भागलपुर कटिहार सीमांत क्षेत्र रेलवे ओवर ब्रिज के पास तक NH – 31 क्षेत्र को सेक्टरों में विभक्त कर सेक्टर पदाधिकारी नियुक्त किए गए सेक्टर के ऊपर सबजोन बनाए गए हैं. सब जोन के ऊपर जोन बनाए गए हैं. सभी पदाधिकारियों के कर्तव्य निर्धारित किए गए कोर कमेटी में प्रखंड विकास पदाधिकारी के अलावे प्रखंड कार्यक्रम समन्यवक साक्षर भारत सहसंयोजक अखिलेश कुमार अनंग केआरपी मुकेश कुमार बीपीएम जीविका विनीत श्रीवास्तव बीआरपी मुकेश मंडल उपस्थित थे. कोर कमेटी की बैठक के उपरांत आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक की गई जिसमें सभी एएनएम सभी आंगनवाड़ी सेविका सहायिका सभी आशा उपस्थित थे. सबों को 21 जनवरी को मानव श्रृंखला में सम्मिलित होने हेतु दिशा निर्देश दिए गए बैठक में पीएचसी प्रभारी डॉक्टर रंजन कुमार स्वास्थ्य प्रबंधक अमरेंद्र कुमार उपस्थित थे. तदुपरांत संध्या 4:00 बजे अनुमंडलाधिकारी की अनुपस्थिति में डीसीएलआर सर की बैठक कचहरी परिसर में हुई जिसमें सभी विभागों से टारगेट फिक्स किया गया कि किस विभाग से कितने आदमी आ रहे हैं.

