भागलपुर में गंगा नदी में बहते नारियल को लूटने के क्रम में बच्चे सहित दो की डूबने से मौत हो गई। घटना जोगसर थाना क्षेत्र के माणिक सरकार घाट की है। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक के शव को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश अभी भी जारी है।
Total Downloads: 101
दोनों मृतक दीपनगर घाट निवासी हैं। वार्ड नम्बर 22 निवासी दिलीप राम का पुत्र रवि (18) के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जबकि वार्ड नम्बर 21 निवासी विष्णुदेव पासवान के पुत्र कुणाल (12) की तलाश अभी भी जारी है।

एक की नारियल लूटने में तो दूसरे की बचाने में गयी जान

स्थानीय लोगों ने बताया कि हर घर से किए गए पूजा का नारियल लूटने के लिए कुणाल पानी में उतरा हुआ था। लेकिन गंगा की तेज धार में बहते हुए नारियल को पकड़ने के क्रम में कुणाल गहरे पानी मे चला गया। गहरे पानी मे जाते ही कुणाल डूबने लगा। वहीं घाट पर रवि भी खड़ा था, जिसे डूबते देख रवि पानी में कूद गया और उसे बचाने की कोशिश करने लगा। लेकिन कुणाल को बचाते-बचाते रवि भी पानी मे डूब गया। दोनों के डूबने की खबर आसपास में फैल गई।
खबर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस पदाधिकारी ने तुरन्त घटना की सूचना एसडीआरएफ टीम की दी गई। लेकिन एसडीआरएफ टीम के आने से पहले स्थानीय लोगों की मदद से रवि के शव को बाहर निकाल लिया गया है। जबकि कुणाल की तलाश अभी भी जारी है।
