मानसून की दस्तक से मौसम हुआ सुहाना, बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

भागलपुर : नवरात्र संपन्‍न हो गया। दुर्गा पूजा में मौसम ने काफी साथ दिया। बार‍िश नहीं हुई। आज से दुर्गा प्रत‍िमा का‍ विसर्जन शुरू हो जाएगा। इस दौरान भी बारिश नहीं होगी। आशंका है कि 17 सितंबर से बारिश होगी। दो दिनों से बारिश होने की संभावना है।

लखीसराय में काफी गर्मी और उमस है। सुबह से ही शरीर जलाने वाली धूप निकली हुई है। घरों के अंदर भी लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। आज का तापमान 36-26 डिग्री सेंटीग्रेड है। मुंगेर में आसमान पूरी तरह साफ है धूप भी है हवा भी चल रही है कृषि विज्ञान केंद्र के वीरेंद्र कुमार के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री है हवा की गति चार किलोमीटर प्रति घंटे है।


भागलपुर में आज सुबह से ही मौसम में नमी है। तापमान कम है। इस कारण लोगों को राहत है। विजयादशमी के दिन लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 17 अक्‍टूबर से बारिश होने की संभावना है। तापमान में कमी आएगी। बारिश से खेती को लाभ पहुंचेगा। लेकिन अभी पानी की कोई खास आवश्‍यकता खेतों में नहीं है। नदियों का जलस्‍तर बढ़ा है। कई इलााके अभी भी बाढ़ की चपेट में है। लोगों को परेशानी हो रही है।

इसके अलावा पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी के इलाके में भी कमोवेश  यही स्थिति है। बर‍िश आज नहीं हो रही है। बारिश की संभावना दो दिन बाद है। तापमाान 25 से 35 तक रहने की संभावना है। बांका में सुबह से मौसम साफ है। धूूप खिली हुई है। सहरसा, सुपौल, अररिया, खगड़‍िया में यही स्थिति है। धूप है। बारिश नहींं हो रही है।पूरे दुर्गा पूजा बारिश नहीं हुई है। कुछ खेतों में पानी की जरुरत है। नद‍ियों से पटवन किया जा रहा है।  हालांकि अब भी कुछ इलाका बाढ़ की चपेट में है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *