बिहपुर। बिहपुर प्रखंड स्थित खानका-ए-आलिया फरिदिया मोहब्बतिया में 19 अक्टूबर को जश्न-ए-ईद मिलादुनबी का आयोजन धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। इस त्योहार को बारहवीं शरीफ के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान खानका परिसर में पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा सल्लाहो वसल्लम के मुए मुबारक की जियारत लोगों को करायी जायेगी।
सुबह सात बजे से आठ बजे तक कुरान खानी, दस बजे दिन से मिलाद शरीफ, जलसा, तकरीर व नात शरीफ का आयोजन होगा। कार्यक्रम की सदारत खानका के सज्जादानशीं हजरत अली कौनैन खां फरीदी एवं जेरे कयादत नायब सज्जादानशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खां फरीदी करेंगे।

इसको लेकर खानका परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। सज्जादानशीं व नायब सज्जादानशीं ने लोगों से सरकारी आदेश का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में नियाज फातिहा करने की अपील की।


