बिहपुर। बिहपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर बिहपुर से शराब के नशे धुत्त होकर गाली गलौज कर रहे एवं लोगों को वोट देने को धमका रहे शराबी को दबोच  लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया की गिरफ्तार शराबी बिहपुर निवासी बबलू मंडल है।

वह लोगों को गाली गलौज कर धमका रहा था। उसके बाद उसे तुरंत दबोच लिया गया। रविवार को पुलिस अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि शराब पीकर तांडव कर रहे  बबलू मंडल की पत्नी बिहपुर से पंचायत समिति पद के लिए चुनाव मैदान में है।


भ्रमरपुर से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज

भ्रमरपुर सिद्धपीठ मणिद्वीप दुर्गा मंदिर परिसर से शुक्रवार को खगड़िया जिले के मधुरापुर निवासी रूपेश कुमार की बाइक चोरी हो गयी। पीड़ित ने बिहपुर थाना में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है। बिहपुर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *