नवगछिया। खाटू वाले श्याम के रथ का नवगछिया पहुंचने पर नवगछिया के श्याम भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रथ राजस्थान के खाटू से 26 मार्च 2021 को भारत भ्रमण के लिए निकली थी जो भारत भ्रमण के क्रम में एकादशी के पावन दिन पर नवगछिया पहुंची। यह रथ यात्रा सिलीगुड़ी कटिहार होते हुए नवगछिया दोपहर को पहुंची।
Total Downloads: 360

यहां के भक्तों ने बाबा के स्वागत के लिए संध्या में भजन एवं जोत का आयोजन किया जिसमें भजन गायक कुमार गिरिराज शरण द्वारा श्याम प्रेमियों को हारे हारे हारे, हम आए तेरे शरण श्याम तेरे भक्तों को, आदि भजनों से खूब झूम झूमाया। इस रथ के साथ जयपुर से कुमार गिरिराज शरण, घनश्याम बावरा गौतम चल रहे थे। भजन संध्या का आयोजन श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया द्वारा किया गया था जिसमें नवगछिया के सभी श्याम प्रेमियों ने भजनों का खूब आनंद लिया।

