फाइल
फाइल
फाइल

खरीक। सोमवार की शाम हो रही बारिश के दौरान थाना क्षेत्र के तेलघी के समीप 14 नंबर सड़क पर यात्रियों से भरी बस एवं पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप  चालक खगड़िया के मारर निवासी निरंजन मंडल (25)  समेत  उसपर सवार चार अन्य  लोग घायल  हो गये। घायलों में नाथनगर निवासी पुरण महतो (40), उनकी पत्नी एवं पुत्र विशाल कुमार (13) व बादल कुमार (7) शामिल हैं। सभी घायलों को  खरीक पीएचसी लाया गया। जहां चालक समेत विशाल एवं बादल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने मायागंज रेफर कर दिया।

हालांकि बस पर भी सवार कई  यात्री इस दुर्घटना में चोटिल हो गये। जो बगैर इलाज कराये ही अपने गंतव्य की ओर दूसरे वाहन से रवाना हो गये। वहीं बस का चालक  भी घायल अवस्था में ही भागने में सफल रहा। पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल होकर गाड़ी में फंस गया था ।  जिसे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकला।

जानकारी के अनुसार बस भागलपुर से गोगरी जमालपुर जा रही थी। पिकअप पर मवेशी लोड था। जो तेतरी की ओर जा रहा था। इस दुर्घटना के दौरान सड़क पर कुछ देर तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस द्वारा सड़क पर से हटाने के बाद यातायात बहाल हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों ने बस पर एवं पिकअप पर सवार यात्रियों को बाहर निकला। दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *