नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तेतरी जीरोमाइल जमुनिया जाने वाली 14 नंबर सड़क पर खदेड़कर उजले रंग की टाटा सूमो को पकड़ा। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो 231. 375 एमएल विदेशी शराब बरामद की गयी। जब्त शराब में रॉयल स्टेग 113 बोतल, स्टार लाइन की 120 बोतल, मैकडोवेल की 193 बोतल शराब थी।


थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के दालकोला से तस्करों द्वारा शराब नवगछिया लायी जा रही है जिसे पंचायत चुनाव में उपयोग किया जाएगा। सूचना पर पुलिस ने खदेड़कर टाटा सूमो को पकड़ा। वहीं तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *