प्रखंड में सातवें चरण के तहत पंचायत चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 91 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इनमें मुखिया पद के लिए सात, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 7 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। वार्ड सदस्य पद के लिए 61, सरपंच पद के लिए 4 और पंच पद के लिए12 लोगों ने दावेदारी की।

रंगरा में ठनका गिरने से पशुपालक जख्मी

रंगरा | तीनटंगा दियारा में बुधवार को ठनका की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। वहीं पशुपालक भीमदास टोला निवासी पपलेश यादव जख्मी हो गया। परिजनों ने बताया कि पपलेश सुबह 6 बजे मवेशियों को चराने गया था। करीब 7:00 बजे जोरदार आवाज के साथ ठनका गिरा। इसके चपेट में आने से तीन मवेशी मर गए, जबकि पपलेश जख्मी हो गया। थोड़ी दूर पर मवेशी चरा रहे अन्य पशुपालक पपलेश को पास के एक निजी क्लीनिक ले गए। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *