नवगछिया। नवगछिया के पूर्वी रेलवे समपार पर सामान से लदा एक ट्रक खराब हो जाने के कारण भीषण जाम लग गया। जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। रेलवे लाइन पर जाम लगा रहा जिसे हटाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। वाहनों के नहीं हटने पर इमरजेंसी गेट लगाकर वाहनों को निकाला गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102

इसी बीच नवगछिया नगर थाना अध्यक्ष भारत भूषण केबिन पर पहुंचकर अपने कनीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ जाम हटाने में जुट गए। जाम की भयावह स्थिति देखते हुए वह खुद थाना के रास्ते से जाम हटाने में लग गए। स्कूल एवं अन्य वाहनों को निकाला गया। जाम बार-बार हो जाने के कारण रेलवे केबिन भी बंद करने में केबिन मैन को दिक्कत हो रही थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
