बिजली की चपेट में आकर घायल हुए युवक को मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बावजूद परिजन युवक की सांस चलने की बात बताकर उसका फिर से इलाज के लिए डॉक्टर पर दबाव बनाने लगे। इंकार किये जाने पर आक्रोशित परिजनों ने मायागंज अस्पताल के इमरजेसी में 30 मिनट तक जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों के साथ हाथापाई की किया तो परिजनों का आक्रोश देख ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व नर्स इमरजेंसी छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलने पर जब बरारी पुलिस मौके पर पहंची तब जाकर परिजन लाश को लेकर गये।

खरीक प्रखंड के गनेशपुर निवासी शंकर प्रसाद यादव उर्फ टामो यादव के 18 साल के बेटे सोनू कुमार को मंगलवार को दोपहर बाद बिजली का तेज झटका लगा। उसे गंभीरावस्था में पीएचसी खरीक इलाज के लिए ले जाया गया, जहां से मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक को परिजन मंगलवार की शाम करीब छह बजे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद लाश को कर्मचारियों ने इमरजेंसी से बाहर कर दिया तो परिजन फिर भी युवक को सांस चलता बता युवक के शरीर पर डंडे-बेलन आदि से मालिश करते रहे। इस दौरान परिजनों ने मृत घोषित युवक की सांस चलना बताकर फिर इमरजेंसी में लेकर घुसे और इलाज करने का दबाव बनाने लगे। परिजनों ने जब हंगामा किया और कर्मचारियों से मारपीट करना शुरू की तो मृत युवक को इमरजेंसी के वार्ड में ले जाकर दो बार ईसीजी जांच की तो धड़कन पूरी तरह से बंद मिली। इसके बावजूद मृत युवक के परिजन युवक के इलाज शुरू करने का दबाव ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर बना रहे थे।

डॉक्टरों का कहना था कि जब युवक की मौत हो चुकी है तो इलाज कैसे शुरू करें। इसी बात को लेकर डॉक्टरों से कहासुनी करते हुए परिजन हंगामा करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गये। परिजनों का आक्रोश देखते हुए इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर व नर्सें मौके से भाग खड़ी हुई। इधर, मौके पर मौजूद इमरजेंसी के हेल्थ मैनेजर पवन पांडेय ने इसकी सूचना बरारी पुलिस को दी तो वह पौने सात बजे इमरजेंसी पहुंची और परिजनों को शांत करते हुए लाश को अस्पताल से बाहर ले आयी। जहां से परिजन लाश को लेकर चले गये।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *