बिहपुर। बिहपुर थाना परिसर में गुरुवार को उत्पाद निरीक्षक चंदन कुमार की देखरेख में अंग्रेजी व देसी शराब को जेसीबी के सहारे नष्ट की गयी। उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि झंडापुर ओपी, खरीक एवं भवानीपुर ओपी की शराब शामिल है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102

इन थानों से कुल 2359.545 लीटर अंग्रेजी शराब एवं 78.400 लीटर देसी शराब नष्ट की गयी। मौके पर उत्पाद अवर निरीक्षक धनश्री वाला, खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, दारोगा मनोज चौधरी, पवन सिंह, एएसआई राघव सिंह आदि समेत अन्य थाने के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
