खैरपुर पंचायत की निवर्तमान मुखिया पीयूष कुमारी के पति और दियारा के कुख्यात अजय यादव को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर अजय को उसके घर से दबोचा। अजय यादव बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी शंभु यादव उर्फ सुलो की हत्या मामले में आरोपी है और लंबे समय से फरार चल रहा था।

शनिवार को एसडीपीओ दिलीप कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में बताया कि कई दिन से सूचना मिल रही थी कि अजय पत्नी के पक्ष में मतदान करने के लिए वोटरों को धमका रहा है। शुक्रवार की रात सूचना मिली कि वह अपने घर पर ही है। इसके बाद खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस गांव पहुंची और उसे दबोच लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अजय को बेगूसराय पुलिस को सौंप दिया गया।


खरीक पुलिस ने बीते वर्ष 17 जून को रिंग बांध के पास कट्टा, 32 गोली और 35 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के आरोप में जेल भेजा था। किन्तु, बेगूसराय की पुलिस अजय को रिमांड पर नहीं ले सकी थी, लिहाजा, अजय एक माह बाद ही बेल पर छूट गया था। अजय की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण साहेबपुर कमाल थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष पर निलंबन की कार्रवाई चुकी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *