खरिक : थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी  कैलाश यादव ने अकिदत्तपुर मौजा में स्थित अपने खेत में लगे केले के पेड़ को हथियार के बल पर काटने एवं दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर एसपी, एसडीपीओ एवं  थाना में आवेदन दिया है।

इसमें लिखा है कि मैं अपने पुत्र बिट्टू कुमार के साथ खेत पर पहुंचा तो देखा कि लोदीपुर निवासी शंकर मंडल, गोरेलाल मंडल, मनोज मंडल, राजेश मंडल, छोटेलाल मंडल, हरिलाल मंडल आदि हथियार के साथ खेत में लगे केले के पेड़ को काट रहा है। विरोध करने पर शंकर मंडल ने मेरे ऊपर गोली चला दी। गोली मेरे बगल से गुजरी और मैं बदहवास होकर जमीन पर गिर गया।


गोली की आवाज सुनकर बगल के खेत में काम कर  रहे मेरे परिवार के सदस्य टुनटुन यादव, गजाधर यादव, अमीन यादव समेत अन्य लोग पहुंचे तो सभी आरोपी पुनः हवाई फायरिंग करते हुए  भाग निकले।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *