नवगछिया। नवगछिया बाजार के थाना रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के बगल में स्थित एक कपड़े की दुकान में सोमवार देर रात 2 बजे दुकान में नौकरी करने वाले नौकर ने अपने साथियों के साथ 40 हजार नगद एवं चांदी के 15 सिक्के की चोरी कर ली है। अहले सुबह दुकानदार बिनोद केजरीवाल की पत्नी की जब आंख खुली तो छत के रोशनदान का ग्रिल खुला पाया।

जब पति-पत्नी नीचे उतर कर दुकान पर गए तो देखे की पीछे का दरवाजा खुला हुआ है और दुकान के अंदर का बक्सा टूटा हुआ है। उसके अंदर रखे 40 हजार रुपये एवं 15 चांदी के सिक्के गायब हैं। नौकर शुभम 20 दिन पहले से ही काम कर रहा था। बाद में उसे बाजार के वैशाली होटल के पास से पकड़ा गया।


नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने उसके घर की तलाशी ली तो उसके पास से 10 हजार रुपया और 10 सिक्का बरामद हुआ। उसने बताया कि नोनियापट्टी के शिवम ने उसके साथ मिलकर चोरी की है। उसने बताया कि उसने हमको 10 हजार दिया और 19 हजार और चांदी का पांच सिक्का लेकर भाग गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *