पुरानी कहावत है कि इश्क और जंग में फतह की राह में सबकुछ जायज है! पटना के मोकामा में एक युवति ने जीजा के प्यार में ऐसी पागल हुई कि अपनी ही बहन की हत्या की साजिश रच दिया। युवति ने जीजा के साथ मिलकर बहन की हत्या कर दी और शव को घर मे ही छिपाकर फरार हो गये। एक ओर दोनो मौज मना रहे होंगे तो दूसरी ओर घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। घटना मोकामा वार्ड नंबर 27 की है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका वर्षा की शादी चार साल पहले ही सनी पासवान से हुई थी। दोनों ने लव मैरेज किया था। वर्षा के दो बच्चे हैं जिनमें एक लड़का और एक लड़की शामिल है। शादी के बाद भी वह मायके में रहती थी और उसका पति सनी पासवान भी वहीं रहता था। इसी बीच साली और जीजा में प्यार हो गया। वर्षा को जब यह पता चला तो पति पत्नी के बीच अनबन हो गयी। वर्षा के माता पिता इस अनबन से घर छोड़कर दूसरी जगह रहने लगे। इन हालातों का साली ने जमकर फायदा उठाया और बहन को उसके पति से दूर कर दिया।

हत्या करने के बाद पति सनी और साली मिलकर वर्षा के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई। पड़ोसियों ने वर्षा के घरवालों को इसकी सूचना दी तो उसका भाई वर्षा के घर पहुंचा। उस समय तक जीजा और साली फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर मोकामा थानाध्यक्ष राज नंदन मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। सभी ने देखा कि एक बॉक्स में वर्षा का शव रखा हुआ था। बक्से में डेड बॉडी देखकर पुलिस भी चौंक गई। मृतका के गले पर निशान मिला है ऐसे में गला दबाकर या फांसी लगाकर हत्या करने का मामला माना जा रहा है। सन्नी का अपनी साली से प्रेम था। इसी वजह से घटना को अंज़ाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में ससुर और भाई से पूछताछ की तो पता चला कि घटना के समय वो बाहर थे इसी बीच
सन्नी ने इस घटना को अंजाम दिया।

मोकामा थानाध्यक्ष राज नंदन प्रसाद ने कहा है कि मामले की गुत्थी तभी सुलझेगी जब सन्नी और उसकी साली की गिरफ्तारी होगी। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet