नवगछिया। एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में एक दिवसीय स्पेशल ताइक्वांडो ट्रेनिंग खिलाड़ियों को दी गयी। ट्रेनिंग के मुख्य प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर, मुकेश कुमार सुमन आर्मी कर्मचारी, मोहम्मद आसिफ रेलवे कर्मचारी द्वारा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी गयी। ट्रेनिंग में विशेष रूप से खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता को देखते हुए स्टेप फाइट स्टेमिना का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

मुख्य प्रशिक्षक जेम्स फाइटर ने बताया कि खिलाड़ियों को समय-समय पर स्पेशल ट्रेनिंग देनी चाहिए ताकि वह आगे चलकर राज्य, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकें और पदक जीत सकें।

ट्रेनिंग में ताइक्वांडो खिलाड़ी मीनाक्षी कुमारी, तानिया, अनन्या, वैष्णवी, प्रिया कुमारी, चित्रा कुमारी, निधि कुमारी, प्रियांशु कुमार, अर्जित कुमार, शिवम कुमार, अभिनव तन्मय, साकेत, अनिकेत, अंबिराज, सक्षम सागर, सोनम कुमारी, पूर्वी राज, सृष्टि राज, रूपेश कुमार, भूपेंद्र कुमार पीयूष कुमार, युवराज ने भाग लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *