नवगछिया। गोपाल गोशाला में स्थित श्रीश्री 108 श्री जगतपति नाथ महादेव मंदिर के जलाशय शिवगंगा में धूमधाम से शुक्रवार की संध्या देव दीपावली मनायी गयी। देव दीपावली का आयोजन जगतपति नाथ महादेव मंदिर शिवरात्रि कमेटी ने किया था। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के दर्जनों सदस्य सक्रिय रहे। मौके पर मंदिर के पुजारी रंजन बाबा ने बताया कि विगत 5 वर्षों से देव दीपावली का आयोजन किया जाता है। जिसमें शहर के हजारों लोग उपस्थित होकर तेल व घी के दीये जलाते हैं व आरती प्रार्थना कर गंगा महाआरती होती है।

अजीत बाबा ने बताया कि इस वर्ष भी धूमधाम से आयोजन किया गया। आयोजन के उपरांत सबों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर किशन कुमार, संतोष कुमार, रंजीत आदि उपस्थित थे।

नवगछिया सहित आसपास के इलाके के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों में देव दीपावली धूमधाम से मनायी गयी। नवगछिया के शिव शक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देश पर लक्ष्मीपुर स्थित आश्रम में 5100 दीप वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रज्जवलित किया गया। नगरह के वैंकटेश मंदिर, विषहरी मंदिर, ललितेश्वर महादेव मंदिर नगरह में शिव शक्ति योगपीठ के सदस्य एवं ग्रामीण युवाओं के द्वारा दीप जलाकर देव दीपावली मनायी गयी।

शिव शक्ति योग पीठ में गुरु माता द्वारा प्रथम दीप मंत्रोच्चार के साथ जलाया गया। देर रात तक आचार्यों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ देव दीपावली मनी। मौके पर कुंदन सिंह, अनिमेष सिंह, पंडित अनिरूद्ध शास्त्री आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं बैसी स्थित सिद्धपीठ महाश्मशानी उग्र कालिका मंदिर में 5100 दीप प्रज्जवलित किया गया। देव दीपावली की तैयारी में दिनेश झा, उमेश जायसवाल, बिंदेश्वरी यादव, पप्पू दास, दामोदर यादव सहित कई स्थानीय ग्रामीण भक्तों की मौजूदगी रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *