नवगछिया बाजार में इनदिनों 500, 200 एवं एक सौ के नोटों के फोटो स्टेट धड़ल्ले से चलाकर लोगों को ठगने का धंधा जोरशोर से चल रहा है। इससे बाजार के लोग ठगी के शिकार होकर परेशान हैं। इनदिनों बाजार में ठगी करने वाला एक गिरोह सक्रिय है, जो भोले-भाले लोगों के अलावा वृद्ध पुरुष, अनपढ़ महिला एवं सीधे-साधे लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। ये लोग उनको बातों में उलझाकर फोटोस्टेट किया हुआ रुपया देकर फरार हो जाते हैं।
Total Downloads: 346
ठग दुकान में उस समय जाते हैं जिस समय काफी भीड़ रहती है। भीड़ का फायदा उठाकर ये लोग फोटो स्टेट किया हुआ 200 और एक सौ का नोट देकर दुकानदार को ठग लेते हैं। इनके कई लोग शिकार हुए।
हाल में ही बाजार के अरुण जायसवाल को भी ठगों ने ₹200 के नोट का फोटो स्टेट देकर अपना शिकार बनाया। यही नहीं दुकानों पर बैठे कई दुकानदार भी इसके शिकार हुए। ठग गिरोह के कारनामे से नवगछिया बाजार के दुकानदार सहित ग्राहकों में भी हड़कंप है।

