नवगछिया | सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम नीलमणि ने सोमवार को नवगछिया स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतीक्षालय, स्टेशन परिसर में साफ साफाई की स्थिति को देखा। डीआरएम ने स्टेशन परिसर में विभिन्न लंबित मरम्मत कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश पदाधिकारियों और स्टेशन मास्टर को दिए।
Total Downloads: 346
उन्होंने स्टेशन परिसर को साफ सुथरा रखने का निर्देश भी पदाधिकारियों को दिए। डीआरएम के निरीक्षण को लेकर नवगछिया स्टेशन सहित स्टेशन परिसर की साफ सफाई की गई थी तो दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन परिसर पर अनधिकृत दुकानों को भी हटा दिया गया था। डीआरएम के साथ रेलवे के कई वरीय पदाधिकारी, आरपीएफ कमांडेंट एचएस राव, स्टेशन अधीक्षक एन के तिवारी आदि मौजूद थे।
